जयपुर। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष, जी.वी. रेड्डी ने गुरुवार को बताया कि राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान,पर्यावरण इत्यादि) में एम.ए. तथा एम.एस.सी. करने वाले छात्रों को बायो डायवर्सिटी में शोध करने पर 15 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शासन सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मुग्धा सिन्हा ने बताया कि विश्व में जैव विविधता में परिवर्तन हो रहा है तथा राज्य में भी जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए इस ओर शोध की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राज्य के योग्य विद्यार्थियों को उचित प्लेटफार्म मिले इसके लिए जैव विविधता में शोध के लिए छात्रवृत्ति देने के लिए उपमु़ख्यमंत्री सचिन पायलट एवं वन व पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है।
सिन्हा ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शीघ्र ही विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन विद्यार्थियों से आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जैव विविधता पर शोध का समय 6 माह का होगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन के पश्चात जैव विविधता बोर्ड एवं विभाग के द्वारा योग्य विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। शोधार्थियों को यू.जी.सी. के मापदण्डो के अनुसार शोध कार्य करना होगा।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope