जयपुर। भारत में प्रतिबंधित हो चुके ब्लू व्हेल गेम का शिकार जयपुर का एक छात्र पुलिस को मुंबई में मिला। परिजनों और पुलिस की सतर्कता से इस छात्र को समय रहते बचा लिया गया वरना यह किसी हादसे का शिकार हो सकता था। पुलिस के अनुसार यह देश का पहला मामला है, जिसमें ब्लू व्हेल गेम के शिकार को बचाया गया है। अब तक ऐसा कोई मामला कहीं भी सामने नहीं आया है। खास बात यह है कि यह छात्र रसूखदार परिवार का बेटा बताया जा रहा है। साथ ही इसे कोई टास्क मिलने की बात भी कही जा रही है। छात्र को बरामद करने के लिए पुलिस पर भारी दबाव था। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए छात्र को ढूंढ निकाला। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस उपायुक्त पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने
बताया कि 21 अगस्त को कनकपुरा सिरसी रोड से मीणावाला में रहने वाला छात्र गायब हो गया था। वह कक्षा 10 कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। छात्र के गायब होने की सूचना पुलिस थाना करणी विहार
जयपुर में अभियोग दर्ज किया गया। छात्र की तलाश के दौरान मालुम हुआ कि बच्चा
आॅनलाइन ब्लू व्हेल गेम खेलने का शिकार है। इसके बाद पुलिस ने तलाश तेज की। रामवतार
सोनी एसीपी वैशालीनगर के निर्देशन में महावीर सिह पुनि
थानाधिकारी करणी विहार, हनुमान सहाय उनि, बाबूलाल हैड कांस्टेबल, रामवतार कांस्टेबल की टीमों का गठन किया गया। खोजबीन करते हुए पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गई। उसकी लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुए बच्चे को चर्चगेट मुम्बई पहुंची और वहां से ले आई। इस छात्र ने ब्लू
व्हेल गेम के टास्क को पूरा करने के लिए मुम्बई में चाकू भी खरीद लिया था।
देरी होने पर वह स्वंय के साथ कोई संगीन दुर्घटना कारित कर सकता था।
पुलिस ने बताया कि क्योंकि इस गेम के शिकार
बच्चों द्वारा स्वंय के साथ कोई भी घटना कारित की जा सकती है। इस
गेम से बचाने के लिए बच्चों पर मोबाईल फोन द्वारा गेम खेलते हुए पर नजर
रखनी चाहिए, विधालयों मे भी बच्चो के असामन्य व्यवहार को नजर अंदाज नही
करना चाहिए एवं चैक करना चाहिए, बच्चा एकान्त में नही जा रहा हो एवं हाथ,
चेहरे, गर्दन पर असामान्य निशान नहीं बना रहा हों। इस गेम के चलते भारत में
बहुत से बच्चों द्वारा विभिन्न तरीकों से आत्महत्या की जा चुकी है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope