जयपुर। नगर निगम के कचरा परिवहन ठेकेदारों की हड़ताल तीसरे दिन भी शनिवार को जारी रही। डिपो से कचरा नहीं उठने पर कई सड़कों पर गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। हालांकि चारदीवारी क्षेत्र और शहर के प्रमुख मार्गों में निगम कर्मचारी कचरा उठाने में लगे हैं। इस कारण हड़ताल का असर बाहरी क्षेत्र में ज्यादा दिखाई दे रहा है। बीवीजी कंपनी को शहर के 48 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम सौंपा हुआ है, लेकिन बाहरी क्षेत्रों में कचरा नहीं उठ पाने से आम जनता परेशान है। ठेकेदारों का करीब 11 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया चल रहा है। इस कारण वे हड़ताल पर चले गए। हालांकि मेयर अशोक लाहोटी का दावा है कि निगम अपने संसाधनों से कचरा परिवहन करवा रहा है। लाहोटी ने स्पष्ट कर दिया है कि निगम प्रशासन ठेकेदारों के दबाव के आगे नहीं झुकेगा और ठेकेदारों को काम की जांच के बाद नियम के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope