• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहर में अतिक्रमण पर सख्त प्रहार, 50 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाए, 8 ट्रक सामान जब्त

Strict Action Against Encroachments in the City, Encroachments Removed from Over 50 Locations, 8 Trucks of Goods Seized - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर आयुक्त के निर्देशानुसार सोमवार को शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर व्यापक अतिक्रमण निरोधक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। निगम की टीम द्वारा करतार पूरा नाला, 22 गोदाम, बजाज नगर, पत्रकार कॉलोनी, जेके लॉन अस्पताल, बड़ी चौपड़, चांदपोल बाजार, हौरी चौपड़, किशनपोल बाजार, चौड़ा रास्ता, रामगंज चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, सूरजपोल गेट, जोधपुर सिंह गेट, पुरानी आमेर रोड, रामगढ़ मोड़, जलमहल क्षेत्र, कांक घाटी के पास, आमेर महल मार्ग, कच्चा बंधा, दिल्ली बाइपास रोड, मावठा, जयसिंहपुरा खोर, पुरानी चुंगी, हवामहल बाजार सहित कुल 50 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क पर रखे ठेले, अस्थायी दुकानें, तख्त, बैनर-फ्लैक्स एवं अन्य अवैध सामग्री को हटाया गया। निगम द्वारा 8 ट्रक अतिक्रमण सामग्री जब्त की गई और 20 हजार रुपए केरिंग चार्ज वसूल किया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें एवं शहर को व्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strict Action Against Encroachments in the City, Encroachments Removed from Over 50 Locations, 8 Trucks of Goods Seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, jaipur municipal corporation, anti-encroachment drive, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved