जयपुर। चार दरवाजा क्षेत्र में रविवार दोपहर कावडियों पर पथराव को लेकर रामगंज में तनावपूर्ण मौहाल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ते की तैनातगी की है। पथराव में घायल तीन कावडियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब ढाई बजे करीब डेढ दर्ज श्रद्घालु गलताधाम से कावड़ लेकर चार दरवाजा पहुंचे। इसी दौरान डीजे और बम-बम भोले के उच्चारणों के बीच अज्ञात हमलावरों ने कावड़ यात्रा पर पत्थर फैंक दिए।
एकाएक हुए पथराव से कावडियों में भगदड़ मच गई, जिसमें तीन जनों के पत्थर लगने से चोटिल हो गए। कावंडियों पर पथराव होने पर श्रद्घालु और स्थानीय लोग आमने-सामने हो गए। माहौल के तनावपूर्ण होता देखकर सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में मोर्चा संभाला और एतयात के तौर पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया।
पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope