• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश का सबसे बड़ा सुदर्शन पूजा एवं यज्ञ सम्पन्न, 100 फीट ऊँचाई पर स्थापित 8 फीट सुदर्शन चक्र की हुई विशेष पूजा

States Largest Sudarshan Puja and Yajna Concluded; Special Worship Offered to the 8-Foot Sudarshan Chakra Installed at a Height of 100 Feet - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गुप्त वृन्दावन धाम में श्री श्री कृष्ण बलराम जी के पावन प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में चौदहवें पाटोत्सव महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर साल में एक बार भगवान का दिव्य चंदन अलंकार किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में विधिवत सुदर्शन पूजा एवं सुदर्शन यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस दौरान सुदर्शन चक्र का अभिषेक किया गया तथा मंदिर के शिखर पर नई पताका फहराई गई। उल्लेखनीय है कि यहाँ लगभग 100 फीट ऊँचाई पर स्थापित 8 फीट का सुदर्शन चक्र प्रदेश का सबसे बड़ा माना जाता है। इसी के साथ चार दिवसीय पाटोत्सव महोत्सव की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। कल, 21 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें भरतनाट्यम, कथक नृत्य एवं राधा-कृष्ण की फूलों की होली जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी।
22 अप्रैल को सायं 6 बजे से भव्य श्री श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो जगतपुरा फ्लाईओवर से प्रारंभ होकर खाटू श्याम सर्कल, राधा रानी सर्कल एवं अक्षय पात्र सर्कल से होते हुए हरे कृष्ण मार्ग पर गुप्त वृन्दावन धाम में सम्पन्न होगी।
23 अप्रैल को भगवान श्री श्री कृष्ण बलराम का महाभिषेक एवं यज्ञ के साथ इस महोत्सव का समापन होगा।
मंदिर के अध्यक्ष अमितासना दास ने सभी श्रद्धालुओं से इन दिव्य कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-States Largest Sudarshan Puja and Yajna Concluded; Special Worship Offered to the 8-Foot Sudarshan Chakra Installed at a Height of 100 Feet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, gupt vrindavan dham, krishna balaram temple, patotsav mahotsav 2026, akshaya tritiya, sudarshan chakra, rath yatra jaipur, religious event rajasthan, hindu festival jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved