• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्टेट रिव्यू मिशन : 34 टीमों ने 100 से ज्यादा चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण

State Review Mission: 34 teams inspected more than 100 medical institutions - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री के निर्देशन में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे स्टेट रिव्यू मिशन के तहत शुक्रवार को जयपुर जिले के चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। राज्य स्तर से गठित 34 टीमों ने जयपुर जिले के 100 से अधिक चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण किया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि प्रदेशभर में मिशन मोड में स्वास्थ्य सेवाओं का उन्नयन किया जा रहा है, ताकि लोगों को चिकित्सा संस्थानों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से मिले। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यालय से 34 चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों की टीमें गठित कर जयपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण करने के लिए भेजा गया। राठौड़ ने बताया कि इन टीमों ने सांभरलेक, जोबनेर, चाकसू, माधोराजपुरा, बस्सी एवं सांगानेर ब्लॉक के 104 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। इसमें जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, जनता क्लिनिक सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।
टीमों ने इन संस्थानों में कार्मिकों की उपस्थिति, भवन एवं साफ—साफ की स्थिति, ओपीडी एवं आईपीडी में रोगियों की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, जांचों की संख्या, अक्रियाशील उपकरण, इंस्टॉल नहीं हुई जांच मशीनों, आरएमआरएस में उपलब्ध फण्ड, अनुपयोगी वस्तुओं की नीलामी, संस्थागत प्रसव, नसबंदी, टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति एवं प्रगति के बारे में बिंदुवार निरीक्षण किया। टीमों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, जिन चिकित्सा संस्थानों में खामियां पाई गई हैं, वहां संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Review Mission: 34 teams inspected more than 100 medical institutions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, chief minister bhajanlal sharma, health minister, strengthening health services, state review mission, surprise inspection, medical institutions, jaipur district, intensive inspection, 100 medical institutions, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved