• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

480 टीमों ने किया राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों का राज्य स्तरीय निरीक्षण

State level inspection of state health centers - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश में सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्धेश्य से शनिवार को प्रदेशभर में राजकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का 480 टीमों द्वारा वृहद निरीक्षण किया जा रहा है । अब तक 1280 चिकित्सा केंन्द्रों से निरीक्षण की सूचनाएं प्राप्त हो चुकी है। विशिष्ट शासन सचिव एवं मिशन निदेशक डाॅ. समित शर्मा ने बताया कि निरीक्षण टीमों नेराजकीय चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सा कर्मियों की समय पर निर्धारित यूनिफॉर्म में उपस्थिति, निःशुल्क दवा की उपलब्धता, निशुल्क जांच सुविधाओं के साथ ही उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं व साफ सफाई स्वच्छता की सघन जांच की एवं सुधारात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। सभी टीमें स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति की जांच कर निदेशालय को रिपोर्ट भेज रही है।

डॉ शर्मा ने बताया कि राजकीय चिकित्सा केंद्रों में निर्धारित मापदंडों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सुधारात्मक निरीक्षण करवाया गया है। उन्होने बताया कि इस निरीक्षण के बाद अब भविष्य में आकस्मिक निरीक्षण करवाये जाएंगे एवं चिकित्सालय समय पर अनूपस्थित पाये गए चिकित्सा कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
डाॅ.शर्मा ने स्वयं 7 चिकित्सा केंद्रों का निरीक्षण किया और मौके पर ही साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक सुधार कार्य करवाये। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ संबंधित लाभार्थियों को सुलभ करवाने में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आमजन के सुझाव प्राप्त कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही कर प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State level inspection of state health centers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mission director dr samit sharma, state health centers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved