जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में किया जा रहा है। 8 मार्च, शुक्रवार को प्रात: 9 बजे प्रतिभागी महिलाओं के रजिस्टे्रशन से आरम्भ होने वाले समारोह में कई कार्यक्रम होंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समारोह में किशोर-किशोरियों के लिए सामाजिक कौशल एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी ज्ञानवर्धन व जागरूकता के उद्देश्य से मनोरंजन कार्यक्रम ‘‘नौबतबाजा‘‘ का शुभारम्भ होगा जो कि आईवीआरएस व क्लाउड टेलीफोनी तकनीक पर चलेगा।
समारोह में महिला शक्ति पुरस्कार के साथ साथिन पुरस्कार , यशोदा पुरस्कार भी दिए जाएंगे। विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित करने के साथ सामूहिक विवाह में उल्लेखनीय योगदान हेतु एनजीओ को भी पुरस्कृत किया जायेगा।
इसके साथ ही जोधपुर, बूंदी आदि से आने वाली, चिराली योजना,स्वयं सहायता समूह आदि योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं द्वारा अपने अनुभवों को भी सबके साथ बांटा जायेगा। महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करती नृत्य नाटिका ‘मेरी आवाज‘ का मंचन होगा, साथ ही मोटीवेशनल स्पीकर डॉ.अनुपमा सोनी अपने सम्बोधन से महिलाओं का उत्साहवर्धन करेंगी।
समारोह की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश होंगी। अध्यक्षीय भाषण डॉ.अर्चना शर्मा द्वारा दिया जायेगा। समारोह में महिला अधिकारिता तथा समेकित बाल सेवाओं के ब्रोशर, विभागीय योजनाओं के पोस्टर्स के विमोचन के साथ ही पोषण सप्ताह का शुभारम्भ भी किया जायेगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope