• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आज, 109 भामाशाहों का होगा सम्मान

State level Bhamashah Samman ceremony will be held today, will honored of 109 Bhamashah - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से बिड़ला सभागार में बुधवार सुबह 11 बजे राज्यस्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के 140 भामाशाहों एवं प्रेरकों का सम्मान होगा। समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होंगी। अध्यक्षता शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी करेंगे। राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि इस बार 109 भामाशाहों और 31 प्रेरकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य में शैक्षिक विकास के लिए इस बार 10 लाख से अधिक का सहयोग करने वाले 109 भामाशाहों द्वारा 62 करोड़ 32 लाख 42 हजार रुपए राशि शिक्षा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुई है। देवनानी ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश में 10 लाख रुपए से कम राशि करने वाले भामाशाहों द्वारा भी महत्ती सहयोग शिक्षा क्षेत्र में किया गया है। शिक्षा राज्य मंंत्री ने बताया कि राज्य में 1995 से शिक्षा विभाग द्वारा भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शैक्षिक सहयोग के लिए अब तक 1302 भामाशाहों को सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State level Bhamashah Samman ceremony will be held today, will honored of 109 Bhamashah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state level bamashah honors ceremony, education department jaipur, birla auditorium jaipur, chief minister vasundhara raje, chief minister raje, cm raje, minister of education vasudev devanani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved