• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्टेट टीकाकरण टास्क फोर्स बैठक - ’स्वास्थ्य सचिव ने की मीजल्स रूबेला अभियान की समीक्षा’

State Immunization Task Force meeting - Health Secretary reviews Measles Rubella Campaign - Jaipur News in Hindi

- 28 मई को आयोजित होने वाले उप पल्स पोलियो अभियान की तैयारी के दिये निर्देश

जयपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने प्रदेश में संचालित मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की प्रगति की मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही 24 जिलों के 5 वर्ष तक के 86 लाख से अधिक लक्षित बच्चों के लिए पोलियो खुराक पिलाने के लिये उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी शुरू करने के निर्देश भी दिए। डॉ. पृथ्वी ने मीजल्स रूबेला उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दिसम्बर 2022 से मार्च 2023 तक की जिलावार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की है। उन्होंने सभी जिलों में कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आवश्यक रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि दिसम्बर 2023 तक मीजल्स रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य प्राप्त किये जा सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि अभियान में कम प्रगति वाले जिलों के अधिकारियों को राज्य स्तर पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
’उप राष्ट्रीय पोलियो अभियान 28 मई को होगा आयोजित’-
मिशन निदेशक एनएचएम सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि उप राष्ट्रीय पोलियो अभियान के तहत प्रदेश के 24 जिले शामिल किये गये हैं। इन जिलों में अजमेर, भीलवाडा, बीकानेर, चूरू, दौसा, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड, नागौर, टोंक, हनुमानगढ़, गंगानगर, जयपुर-1, जयपुर-2, बूंदी, सीकर, बांसवाडा, अलवर, बाडमेर, भरतपुर, उदयपुर, सिरोही एवं जोधपुर शामिल हैं। अभियान के दौरान 56 हजार 21 बूथ लगाए जाएंगे। साथ ही 85 हजार 708 टीमों द्वारा 86.91 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्यकार्मिकों को रविवार को पोलियो खुराक पीने से छूट गये बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाने की जिम्मेदारी दी गयी है।
बैठक में निदेशक जन-स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर, निदेशक आरसीएच डॉ. आरपी डोरिया, परियोजना निदेशक टीकाकरण डॉ. रघुराज सिंह सहित सहयोगी विभागों के अधिकारीगण तथा डवलपमेंट पार्टनर्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Immunization Task Force meeting - Health Secretary reviews Measles Rubella Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state immunization task force, meeting, health secretary, measles rubella campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved