• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्टेट हाइवे नसीराबाद-केकड़ी-देवली एंव दौसा-दूदू -नागौर हो राष्ट्रीय राजमार्ग में क्रमौन्नत : चौधरी

State Highway Nasirabad-Kekdi-Deoli and Dausa-Dudu-Nagaur should be upgraded to National Highway: Choudhary - Jaipur News in Hindi

जयपुर। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने संसद में स्टेट हाइवे नसीराबाद-केकड़ी-देवली एंव दौसा-दूदू-नागौर को राष्ट्रीय राजमार्ग में क्रमोन्नत करने का मुद्दा उठाया है। चौधरी ने संसद में अन्तरिम बजट सत्र के दौरान नियम 377 के माध्यम से स्टेट हाइवे संख्या 26 नसीराबाद-केकड़ी-देवली एंव स्टेट हाईवे संख्या दो दौसा-दूदू -नागौर को चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में क्रमोन्नत कर करने का मुद्दा उठाया लेकिन संसद में हंगामा होने के कारण विस्तृत चर्चा नही हो पाई। चौधरी ने सदन को लिखित में अवगत कराया कि संसदीय क्षेत्र अजमेर में स्थित स्टेट हाईवे संख्या 26 जो वर्तमान में एनएच 79 के समीप नसीराबाद बाई पास किमी 20 से प्रारंभ होकर सरवाड़ केकड़ी सावर होते देवली तक जाकर एन.एच.12 टोंक-कोटा मार्ग किमी 167 पर मिलता है। इस स्टेट हाईवे 26 की कुल लम्बाई 99 किलोमीटर है वहीं स्टेट हाईवे संख्या दो जो वर्तमान में दौसा से कुचामन वाया लालसोट, चाकसू, फागी मौजमाबाद, दूदू, नरैना एवं सांभर होते हुए जाता है। इस स्टेट हाईवे मार्ग पूर्वी राजस्थान के दौसा - भरतपुर को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के नागौर को भी जोड़ रहा है। इस प्रकार दोनों स्टेट हाईवे से वाहन चालकों को अत्यधिक समय, ईंधन एवं धन में मितव्ययता हो रही है।
इसके साथ ही अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रेफिक का दबाव भी कम हुआ है। और उक्त दोनों स्टेट हाईवे मार्ग पर आने जाने से आम जन एवं वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से लम्बी दूरी का रास्ता भी तय नहीं करना पड़ रहा है। यदि उक्त दोनो स्टेट हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग में क्रमोन्नत कर दिये जाते है तो पश्चिमी राजस्थान के साथ साथ पंजाब राज्य आदि आने जाने वाले साधन सीधे भरतपुर, आगरा, कानपुर आ जा सकेंगे वहीं दूसरी ओर अजमेर का सीधा कोटा होते हुए ग्वालियर से कम दूरी होने के साथ सीधा जुड़ाव भी हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि अत: स्टेट हाईवे संख्या 26 नसीराबाद-केकडी-देवली एंव स्टेट हाईवे संख्या 02 दौसा-दूदू-नागौर को अविलम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग में क्रमोन्नत कराने की घोषणा करा कर संसदीय क्षेत्र अजमेर के वांशिदों को समुचित आवागमन का समग्र लाभ प्रदान करावे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Highway Nasirabad-Kekdi-Deoli and Dausa-Dudu-Nagaur should be upgraded to National Highway: Choudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bjp kisan morcha, state president, ajmer mp, bhagirath chaudhary, parliament, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved