• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास का किया रोडमैप तैयार, युवाओं का होगा उज्ज्वल भविष्य : भजनलाल शर्मा

State Government Prepares Roadmap for Rural Development; Youth to Have a Bright Future: Bhajanlal Sharma - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए ऐसा रोडमैप तैयार किया है, जिससे प्रदेश के हर गांव का सुनियोजित विकास होगा। इसमें खेल मैदान से लेकर अटल ज्ञान केंद्रों की सुविधाएं शामिल हैं। हमारी सरकार की मंशा है कि युवा इन अटल ज्ञान केंद्रों में ई-लर्निंग की सुविधाओं का फायदा उठाएं और उज्ज्वल भविष्य बनाएं। मुख्यमंत्री बुधवार को जैतारण में सेवा संवाद कार्यक्रम-सेवा संकल्प यात्रा अभियान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की दशकों से अटकी परियोजनाओं का समाधान हुआ है। राजस्थान की पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए रामजल सेतु, यमुना जल समझौता, नर्मदा समझौता और किशाऊ बहुद्देश्यीय बांध परियोजना जैसे बड़े अंतरराज्यीय समझौते हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवा, महिला, किसान और मजदूर का सशक्तिकरण किया जा रहा है, जिससे देश मजबूत होगा। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। हम बिजली लेने की जगह अन्य राज्यों को दे रहे है। वहीं, रोडवेज से लेकर डेयरी जैसे उपक्रम भी फायदे में है। किसानों को गेहूं की एमएसपी पर 150 रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामाजिक सरोकार के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियानों ने समाज और देश को नई दिशा दी है। राजस्थान भी उनके एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर हरियालो राजस्थान अभियान चला रहा है, जिसके अंतर्गत 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक एवं ट्राई साइकिल वितरित की। मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधारोपण भी किया। साथ ही, उन्होंने पावन धाम परिसर में जैन संत रूपमुनि जी महाराज सा. एवं मिश्रीमल जी महाराज सा. के समाधि स्थल पर नमन किया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक शोभा चैहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Government Prepares Roadmap for Rural Development; Youth to Have a Bright Future: Bhajanlal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhajan lal sharma, rajasthan cm, jaitaran, rural development, atal gyan kendra, e-learning, youth empowerment, rajasthan development, farmer welfare, irrigation projects, harayalo rajasthan, service dialogue, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved