जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं एवं नीतियां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों के अनुरूप हैं, जो हर व्यक्ति तक पहुंच बनाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मूलभूत सुविधाओं से लेकर चहुंमुखी विकास के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाली राज्य के हिस्से की राशि में कटौती होने के कारण विकास के कार्य प्रभावित होते हैं। अगर वहां से पूरी राशि समय पर मिलती है तो विकास योजनाओं को पूरा करने में आसानी होती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गहलोत शुक्रवार को जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र स्थित बेड़ों की ढाणी में स्वर्गीय चौधरी लक्ष्मणराम बेड़ा की प्रतिमा का अनावरण कर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. लक्ष्मणराम बेड़ा ने अपने जमाने में शिक्षा को बढ़ावा दिया। गरीबों की सेवा की और उनके सुख-दुःख में साथ दिया। उनकी प्रतिमा से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope