• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, 10 दिनों में 12 लोगों की मौत

State goverment issued alert on swine flu - Jaipur News in Hindi

जयपुर| राजस्थान सरकार ने बुधवार को स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य में इस वर्ष एक जनवरी के बाद से इस बीमारी की चपेट में आकर अबतक 12 लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार ने यह अलर्ट मंगलवार को 19 लोगों के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की रपट आने के बाद जारी किया है। इनमें से 10 मामले जयपुर के हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, "कर्मचारियों को मरीजों के घरों और आस-पास के क्षेत्रों की जांच कड़ाई से करने के निर्देश दिए गए हैं।" यहां मंगलवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल में इस बीमारी का इलाज करा रहे दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें से एक 76 वर्षीय बुजुर्ग शामिल था।
एक चिकित्सा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पूरे राज्य में मंगलवार को इस बीमारी से लगभग छह लोगों की मौत हो गई है।
इस परिस्थिति से निपटने के लिए एसएमएस अस्पताल में दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। इस वर्ष राज्य में अबतक 230 लोगों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State goverment issued alert on swine flu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state government issued alert, राजस्थान सरकार, स्वाइन फ्लू अलर्ट, swine flu, 12 death in 10 days, two extra counter in sms hospital, sms hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved