• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक 20 और 21 जुलाई को, शाह करेंगे शिरकत

State BJP Working Committee meeting on 20 and 21 July, Shah will attend - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की नियुक्ति के बाद पहली दो दिवसीय कार्यसमिति 20-21 जुलाई को जयपुर में होने जा रहीं है।
भाजपा के कार्यकर्ता कार्यसमिति की तैयारियों से सम्बन्धित व्यवस्थाओं में जुट गये है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर ने व्यवस्था सम्बन्धित बैठकों का जायजा लिया। कार्यसमिति में विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। प्रमुख रूप से आवास, भोजन, नगर सज्जा, स्वच्छता, कार्यसमिति स्थल आदि व्यवस्था समिति बनाकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश कार्यसमिति को सम्बोधित करने राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर पधार रहें है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का एयरपोर्ट से कार्यसमिति स्थल तक भव्य अभिनन्दन किया जाऐगा। भारतीय जनता पार्टी के झण्डे, बैनर, हाॅर्डिंग लगाये जाएंगे एवं जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाऐगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State BJP Working Committee meeting on 20 and 21 July, Shah will attend
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp state president madan lal saini, bharatiya janata party national president amit shah, rajasthan bjp, bjp news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved