• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

संस्कारहीन व्यक्ति हंसों की सभा में बगुला जैसे दिखते हैं : यश

जयपुर। आर्य समाज जयपुर दक्षिण की ओर से मानसरोवर के रजतपथ स्थित ओउमानन्दम् परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत ‘संस्कारित दिव्य युवा निर्माण अभियान' का शुभारंभ हुआ। मानव निर्माण एवं विश्व शांति संस्थान व अभियान में सहयोगी सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक यशपाल यश ने बताया कि वैदिक आर्ष पद्धति से यज्ञ में विशेष मंत्रों की आहुतियों के साथ जन्मदिन मनाने ,यज्ञोपवीत धारण करने, वैवाहिकी , नामकरण आदि संस्कारों से दिव्य तथा दीर्घ जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

यश ने संस्कारवान युवा पीढ़ी के लिए नीति का श्लोक वताते हुए कहा कि संस्कारहीन व्यक्ति हंसों की सभा में बगुले जैसे ही दिखते हैं। संस्थान के प्रणबी यश फाउण्डेशन की संचालिका प्रियंका ने निशुल्क ट्यूशन सेंटर के बच्चों को यज्ञ विधि, स्मृति वर्धन के लिए सरल ध्यान प्राणायाम एवं प्रसन्न रहने के लिए स्वस्थ मनोरंजन के तरीके सिखाए। संस्थान अध्यक्ष मधुरानी ने बताया कि शहर के समाजों के प्रतिनिधियों ने अभियान के पत्रक का विमोचन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-started Divya Yuva nirman abhiyan in Omanandam campus
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: started divya yuva nirman abhiyan in omanandam campus, omanandam campus mansarovar jaipur, sarvdeshik arya yuvak parishad jaipur, pranabi yash foundation jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved