• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी शिक्षा समिति कराएगी छात्राओं का निशुल्क बीमा

Sri Jain Shwetambar Terapanthi Education Committee will make free insurance of students - Jaipur News in Hindi

जयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी शिक्षा समिति की ओर से शास्त्रीनगर स्थित एसजेएम कॉलेज प्रांगण में बालिका शिक्षा अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रामचरण बोहरा थे। उन्होंने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बोहरा के साथ समिति अध्यक्ष नरेश कुमार मेहता, महामंत्री प्रदीप कुमार दोसी, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिल्पा बावेजा के साथ समिति के सभी गणमान्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरेश मेहता ने अधीनस्थ शिक्षण संस्थाओं में अध्यनरत बालिकाओं के लिए शिक्षा समिति की ओर से निशुल्क दुर्घटना बीमा कराने की घोषणा की। समारोह में 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 40 छात्राओं को रजत पत्र के साथ स्मृति चिन्ह तथा 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 110 छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शहर के 30 विद्यालयों की 150 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sri Jain Shwetambar Terapanthi Education Committee will make free insurance of students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri jain shwetambar terapanthi education committee, free insurance, students, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved