• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री गणेश जी की शोभायात्रा को लेकर जयपुर में विशेष यातायात व्यवस्था, यहां देखें

Special traffic arrangements in Jaipur for the procession of Shri Ganesh Ji. - Jaipur News in Hindi

जयपुर । श्री गणेश जी की शोभायात्रा को लेकर आमजन की सुविधा के लिए प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन एवं वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है ।

शोभायात्रा सायं 4 बजे मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर से रवाना होकर मोती डूंगरी रोड, सांगानेरी गेट, जोहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा, ब्रह्मपुरी बस स्टैंड होते हुए श्री गढ़ गणेश मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी ।
शोभायात्रा के दौरान इन जगहों पर होगा नो व्हीकल जोन


त्रिमूर्ति सर्किल से जेडीए चौराहा तक
आरबीआई तिराहा से गणेश मंदिर के बीच तख्तेशाही रोड़
धर्मसिंह सर्किल से गणेश मंदिर तक
वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

परकोटा क्षेत्र में शोभायात्रा के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
शोभायात्रा पूर्ण होने तक भारी वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
इस दौरान यहां रहेगी नो-पार्किंग व्यवस्था
एमडी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया एवं गणगौरी बाजार में वाहन पार्क न करें
यातायात दबाव के अनुसार विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन
शहरवासियों की सुविधा के लिए समानांतर मार्गों से यातायात संचालित होगा
वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें
सार्वजनिक परिवहन के लिए भी निर्धारित किए गए वैकल्पिक रूट, यातायात दबाव बढ़ने पर बसों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा
आपातकालीन एवं अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन रहेगा निर्बाध
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद
शोभायात्रा के दौरान यातायात पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी
चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात संचालन को प्रभावी बनाया जाएगा
आमजन से यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील
शहरवासी भीड़भाड़ वाले मार्गों से बचें और समानांतर रास्तों का उपयोग करें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special traffic arrangements in Jaipur for the procession of Shri Ganesh Ji.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: traffic arrangements in jaipur, shri ganesh jimandir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved