-झालावाड़ जिला सबसे आगे, झुंझुनू सबसे पीछे; मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
जयपुर। राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण का आंकड़ा 9वें दिन 4.25 करोड़ के पास पहुंच गया है। राज्य के 78 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंच चुके हैं, जिससे अभियान ने एक नया मुकाम हासिल किया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि अब तक के आंकड़ों के अनुसार झालावाड़ एवं चित्तौड़गढ़ जिले 90 प्रतिशत से अधिक वितरण के साथ लगातार अग्रणी बने हुए हैं। वहीं झुंझुनू जिला 66.2 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे है। अब राज्य में केवल 05 जिले झुंझुनू, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा एवं डीडवाना- कुचामन 70 प्रतिशत से कम वितरण वाले बचे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधानसभा क्षेत्रों में झालरापाटन 99.4% एवं डग 97.3 प्रतिशत वितरण के साथ शीर्ष पर है। इस सूची में भरतपुर विधानसभा क्षेत्र 49.2 एवं सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र 52.5 प्रतिशत वितरण के साथ सबसे पीछे चल रहे हैं।
डिजिटाइजेशन पर जोर, 11.30 लाख फॉर्म ईसीआईनेट पर दर्ज—
महाजन ने बताया कि भरे हुए गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक 11.30 लाख गणना फॉर्म ईसीआईनेट पर डिजिटाइज किए जा चुके हैं। डिजिटाइजेशन में बाड़मेर, भरतपुर एवं झालावाड़ सबसे आगे है जबकि बीकानेर, चुरू एवं टोंक में इसकी गति धीमी है।विधानसभा क्षेत्रों में देखें तो बाड़मेर सबसे आगे एवं दातारामगढ़ सबसे पीछे है।
उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटाइजेशन की गति और बढ़ाई जाए तथा बीएलओ को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग स्वयं इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है, और पिछड़ने वाले जिलों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) को कार्य में सुधार के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
जोधपुर जिले में हुए कार्य की गति में बढ़ोतरी पर संतोष जाहिर किया।
ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने का विकल्प—
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे गणना फॉर्म ऑनलाइन भरने की सुविधा का लाभ उठाएँ। मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर सीधे ही गणना प्रपत्र भर सकते हैं।
ऑनलाइन भरे गए फॉर्म स्वतः संबंधित बीएलओ तक पहुंच जाते हैं, इसलिए ऐसे मतदाताओं को दोबारा मैनुअल फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।
घर-घर जाकर सत्यापन जारी—
4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चलने वाले इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रत्येक मतदाता के घर जाकर नाम, पता, आयु और अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। श्री महाजन ने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि जब बीएलओ आपके घर पहुंचे, तो सही और अद्यतन जानकारी अवश्य प्रदान करें। यह आपका लोकतांत्रिक अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। श्री महाजन ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026, राज्य की लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। प्रत्येक पात्र मतदाता को सूची में शामिल करना और किसी अपात्र प्रविष्टि को हटाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
एक नजर:
• गणना प्रपत्र वितरण: 4.25 करोड़
• कवर किए गए मतदाता: 78%
• अग्रणी जिला: झालावाड़ (95.15%)
• सबसे पिछड़ा जिला: झुंझुनू (66.26%)
• शीर्ष विधानसभा क्षेत्र: झालरापाटन (99.4%)
• डिजिटाइज्ड फॉर्म: 11.30 लाख+
सिंहावलोकन 2025: पर्दे से दूर रहीं ये बॉलीवुड हीरोइन, नहीं रिलीज हुई एक भी फिल्म
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन, पीएम अल्बनीज ने कहा- बच्चों को मिलेगा 'बचपन'
दिलीप कुमार की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
एक्टर सोनू सूद ने बच्चों के लिए सरकार से की ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर कदम उठाने की गुजारिश
चांदी पर बैठना पसंद नहीं, मेरा लक्ष्य सोना: रवि दहिया
इस मूलांक के जातक परफेक्ट पार्टनर, जीवन के हर मोड़ पर देते हैं एक-दूसरे का साथ
आदित्य धर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ‘धुरंधर’ बनी साल की सुपरहिट
आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत
जन्मदिन से जुड़े जीवन के रहस्य, जानें किस देवता की पूजा और मंत्र से मिलेगा लाभ?
एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार, हिंदी वेबसीरीज की शूटिंग पूरी
श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर: दो स्वरूपों में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें क्यों साल भर लगा रहता है चंदन का लेप?
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
राशिफल 9 दिसम्बर: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
ओशो और दिलीप कुमार को सुभाष घई ने बताया 'मेंटर', जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
'धुरंधर' में अपने किरदार पर राकेश बेदी ने की बात, कहा-असल चुनौती सीन फिल्माने में होती है
सुबह 4 से लेकर रात 9 बजे तक, ऐसा होता है दिलजीत दोसांझ का फिटनेस और वर्क शेड्यूल
इस तिथि को मनाई जाएगी कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
यूपी : डिप्टी सीएम के आवास से युवक गिरफ्तार, फ्रॉड करने का आरोप

एआई को 'नेशनल फ्रेमवर्क' में लाने के लिए ट्रंप ने साइन किया ऑर्डर, चीन के उभार पर चेताया

यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करती है, हॉकी पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
कैसा रहेगा दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार, हिंदी वेबसीरीज की शूटिंग पूरी
आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत
सिंहावलोकन 2025: पर्दे से दूर रहीं ये बॉलीवुड हीरोइन, नहीं रिलीज हुई एक भी फिल्म
केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने किया भ्रामरी प्राणायाम, योगा इंस्ट्रक्टर ने बताए फायदे
दिलीप कुमार की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'
धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो
‘धुरंधर’ के फैन बने ऋतिक रोशन, बोले- 'पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार’
ओशो और दिलीप कुमार को सुभाष घई ने बताया 'मेंटर', जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
फल और सब्जियों से बदल सकता है त्वचा का रंग! अगली बार खाएं तो जरूर ध्यान दें
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है बालों का झड़ना? जानें इसके असली कारण
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 12/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope