• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पतंगबाजी से पक्षियों की रक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू, दो घंटे पतंग नहीं उड़ाने की अपील

Special campaign to protect birds from kite flying in jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मकर संक्रांति के नजदीक आते ही गुलाबी नगरी में पतंगबाजी परवान पर है। पंतगबाजी के साथ ही अब बड़ी संख्या में मांझे में फंसकर घायल हुए पक्षी अस्पताल पहुॅच रहे हैं। घायल पक्षियों को बचाने के लिए रक्षा संस्था ने मुहीम शुरू की है। रक्षा संस्था की ओर से पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था के अध्यक्ष रोहित गंगवाल ने बताया कि हर बार पक्षियों को बचाने के लिए संस्था कई कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इस बार भी पतंगबाजी से पक्षियों की रक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसमें लोगों से सुबह और शाम 2 घंटे तक पतंग नहीं उड़ाने की अपील की गई है।

इसके अलावा घायल पक्षियों के इलाज के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में सेंटर्स भी खोले गए है। वहीं डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार खास तौर से शहर के करीब 8 स्थानों पर घायल पक्षियों के कलेक्शन के लिए सेंटर्स खोले गए है, जहां घायल पक्षियों का उपचार किया जाएगा । गंभीर रूप से घायल हुए पक्षियों के उपचार के लिए इस बार आईसीयू तैयार किया गया है और अत्याधुनिक मशीने भी मंगवाई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special campaign to protect birds from kite flying in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special campaign, protect birds from kite flying in jaipur, jaipur news, raksha sansthan, rajasthan news, hindi news, hindi khabar, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved