• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

जयपुर में मैराथन दौड़ के दौरान यातायात पुलिस ने की विशेष व्यवस्था

जयपुर। राजधानी में 4 फरवरी यानि रविवार को जयपुर शहर में संस्कृति युवा संस्था की ओर से विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से जयपुर इंटरनेशनल मैराथन, हाॅफ मैराथन, 10 टाईम्ड रन एवं जयपुर ड्रीम रन का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त यातायात लवली कटियार के मुताबिक आयोजन के अन्तर्गत मैराथन दौड़ प्रातः 4.00 बजे रामनिवास बाग के दक्षिणी गेट से प्रारम्भ होकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल, जे.डी.ए. सर्किल, गाँधी सर्किल, बजाज नगर तिराहा, ओ.टी.एस., मालवीय नगर पुलिया से बाये मुडकर सीधे अपेक्स सर्किल से यूटर्न, मालवीय नगर पुलिया, वर्ड ट्रैड पार्क, एस.एल.कट, जवाहर सर्किल से यू टर्न कर वापस जे.एल.एन मार्ग, बजाज नगर तिराहा से बायें मुडते हुए बजाज नगर थाने से आगे यू टर्न कर वापस जे.एल.एन. मार्ग, गांधी सर्किल, जेडीए, त्रिमूर्ति सर्किल, अलबर्ट हाल तक उपरोक्त रूट के दो राउण्ड लगाकर समाप्त होगी। हाॅफ मैराथन प्रातः 05.00 बजे रामनिवास बाग के दक्षिणी गेट से प्रारम्भ होकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल, जे.डी.ए. सर्किल, गाँधी सर्किल, बजाज नगर तिराहा, ओ.टी.एस., मालवीय नगर पुलिया से बंायें मुडकर सीधे अपेक्स सर्किल से यूटर्न, मालवीय नगर पुलिया, वर्ड ट्रैड पार्क, एस.एल.कट, जवाहर सर्किल से यू टर्न कर वापस जे.एल.एन मार्ग, बजाज नगर तिराहा से बायें मुडते हुए बजाज नगर थाने से आगे यू टर्न कर वापस जे.एल.एन. मार्ग, गांधी सर्किल, जेडीए, त्रिमूर्ति सर्किल, अलबर्ट हाल पर समाप्त होगी।
10 टाईम्ड रन प्रातः 07.00 बजे रामनिवास बाग के दक्षिणी गेट से प्रारम्भ होकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल, जे.डी.ए. सर्किल, गाँधी सर्किल, बजाज नगर तिराहा, ओ.टी.एस.एम.एन.आई.टी कट से यूटर्न, वापस जे. एल. एन. मार्ग. जे.डी.ए. सर्किल. त्रिमूर्ति सर्किल.अल्बर्ट हाॅल पर समाप्त होगी। जयपुर ड्रीम रन प्रातः 06.00 बजेे रामनिवास बाग के दक्षिणी गेट से रवाना होकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग. त्रिमूर्ति सर्किल, जे.डी.ए. सर्किल, गाँधी सर्किल, बजाज नगर तिराहा, ओ.टी.एस. चैराहा, मालवीय नगर पुलिया होते हुये वल्र्ड ट्रेड पार्क पर समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special arrangement of traffic police during marathon race in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special arrangement of traffic police during marathon, jaipur news, hindi news, hindi khabar, khabar in hindi, rajasthan khabar, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved