• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्‍पीकर देवनानी ने ‘गिविंग गोल चैरिटी मैच’ के पोस्टर का किया विमोचन, जय श्री पेरीवाल स्‍कूल के छात्रों को दी शुभकामनाएं

Speaker Devnani Unveils Poster for Giving Goal Charity Match; Extends Best Wishes to Students of Jayshree Periwal School - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जय श्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘गिविंग गोल चैरिटी मैच’ के पोस्टर का यहां विधान सभा में गुरूवार को विमोचन किया। देवनानी ने पोस्‍टर पर शुभकामनाओं के साथ हस्‍ताक्षर करते हुए आयोजकों को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय के रूपेन्‍द्र पेरीवाल और नवीं कक्षा के छात्र अयान, भारत, रूद्रांश व अरमान मौजूद थे। देवनानी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता एवं जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करने में चैरिटी आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेलों के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों एवं युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Speaker Devnani Unveils Poster for Giving Goal Charity Match; Extends Best Wishes to Students of Jayshree Periwal School
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasudev devnani, rajasthan assembly speaker, giving goal charity match, jai shri periwal international school, charity event, social responsibility, student welfare, sports for charity, community service, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved