• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्पीकर देवनानी ने किया "ग्लैम ऑफ़ बॉलीवुड" पोस्टर का विमोचन

Speaker Devnani Unveils Glam of Bollywood Poster - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को यहां राजस्थान विधान सभा में ग्लैम ऑफ बॉलीवुड पोस्टर का लोकार्पण किया। राजस्थान की समृद्ध भाषा, मि‌ट्टी, परिधान और सांस्कृतिक विरासत को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करने के उ‌द्देश्य से ग्लैम ऑफ बॉलीवुड शो जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इस शो के माध्यम से पारंपरिक राजस्थानी कल्चर को ग्लैमरस मंच दिया जाएगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर डॉ. भावना शर्मा ने विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को इस पहल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान शो के विज़न और राजस्थान की संस्कृति को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी सार्थक चर्चा हुई। डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि इस शो का मुख्य उ‌द्देश्य राजस्थान की संस्कृति को देश-विदेश तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि "ग्लैम ऑफ़ बॉलीवुड केवल एक टैलेंट शो नहीं, बल्कि राजस्थानी परंपराओं, पहनावे और भाषा को बढ़ावा देने का एक बड़ा प्रयास है। इस शो की खास बात यह है कि इसमें जीतने वाले प्रतिभागी को राजस्थान की वीर भूमि पर बनाए जा रहे एक विशेष गाने में लॉन्च होने का सुनहरा मौका मिलेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा और वे अपने हुनर को नई पहचान दे सकेंगे।
विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा देगें और राजस्थानी संस्कृति को एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Speaker Devnani Unveils Glam of Bollywood Poster
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: glam of bollywood, vasudev devnani, rajasthan culture, bhavna sharma, talent show, rajasthani heritage, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved