• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक की शिकायत पर स्‍पीकर देवनानी ने लिया तुरन्‍त संज्ञान

Speaker Devnani took immediate cognizance of MLAs complaint - Jaipur News in Hindi

— स्‍पीकर ने भरतपुर पुलिस महानिरिक्षक को दूरभाष पर तत्‍काल कार्यवाही करने के दिए निर्देश

— स्‍पीकर ने 23 जनवरी तक विधिक रिपोर्ट भेजने के लिए कहा जयपुर । राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोशल मीडिया पर फेक वीडियो एवं अफवाहों से छवि खराब करने के संबंध में बयाना से विधायक ऋतु बनावत द्वारा दी गई शिकायत पर तुरन्‍त संज्ञान लिया।
अध्‍यक्ष देवनानी ने शिकायत की जॉच के लिए भरतपुर पुलिस महानिरिक्षक को दूरभाष पर निर्देश दिये। देवनानी ने शिकायत पर कार्यवाही कर उसके संबंध में विधिक रिपोर्ट 23 जनवरी तक आवश्‍यक रूप से उन्‍हें भेजने के भी निर्देश दिए।
देवनानी को दी गई शिकायत में विधायक ने बताया कि सोशल मीडिया पर फेक वीडियो अपलोड कर, अफवाह फैलाकर, आमजन को भ्रमित कर विधायक की छवि को घूमिल करने का गलत प्रयास किया जा रहा है। देवनानी द्वारा तत्‍काल लिए गए संज्ञान से विधायक बनावत को राहत मिली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Speaker Devnani took immediate cognizance of MLAs complaint
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: speaker devnani, took immediate cognizance, of mlas complaint, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved