• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अचानक ठप, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान

Social media platform X suddenly went down, leaving millions of users around the world distressed. - Jaipur News in Hindi

जयपुर/नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) मंगलवार शाम अचानक डाउन हो गया, जिसके बाद दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान हो उठे। भारत में भी इसका बड़ा असर देखा गया। यूजर्स एक्सेस न होने की शिकायतें लगातार करते दिखे। इसी दौरान कुछ समय के लिए ChatGPT, Canva और कई अन्य वेबसाइटें भी ठप हो गईं, जिससे लोगों के कामकाज पर असर पड़ा। हालांकि ChatGPT की वेबसाइट थोड़ी देर बाद फिर चालू हो गई, लेकिन कई यूजर्स को अब भी एक्सेस में दिक्कतें आ रही हैं। दुनियाभर में X की सेवा बाधित : यूजर्स ने बताया कि न तो ऐप खुल रहा है और न ही टाइमलाइन या पोस्ट लोड हो रही हैं। लोग न कंटेंट देख पा रहे हैं और न ही ट्वीट कर पा रहे हैं। भारत समेत कई देशों में यह दिक्कत एक साथ देखने को मिली। शुरुआती तकनीकी जांच में संभावना जताई जा रही है कि समस्या Cloudflare की ओर से उत्पन्न हुई। क्या है Cloudflare? : क्लाउडफ्लेर को इंटरनेट का एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर माना जाता है।
यह दुनियाभर की हजारों वेबसाइटों को सुरक्षा, स्टोरेज और स्पीड उपलब्ध कराता है। अगर इसके सर्वर में कोई खामी आती है तो असर एक वेबसाइट पर नहीं, बल्कि हजारों प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ पड़ता है।
इसी कारण X के साथ-साथ कई स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन सेवाओं के भी प्रभावित होने की आशंका है।
भारत में ChatGPT भी हुआ डाउन : X के डाउन होने के बीच भारत में Users को ChatGPT की वेबसाइट भी कुछ समय के लिए बंद मिली।
कुछ देर बाद सेवा बहाल हुई : लेकिन कई यूजर्स को अब भी लॉगिन या पेज लोडिंग में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं
वेबसाइटों के इस अचानक डाउन होने से देशभर में उन लोगों की परेशानी बढ़ गई, जिनका काम सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग या ऑनलाइन टूल्स पर निर्भर है।
यूजर्स कर रहे इंतज़ार : अभी तक X या Cloudflare की ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है, लेकिन तकनीकी टीमें समस्या को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। यूजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सभी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Social media platform X suddenly went down, leaving millions of users around the world distressed.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: social media platform, x, suddenly, went down, millions users, around the world, distressed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved