• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया करीब 5 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

Social Justice and Empowerment Minister inaugurated and laid the foundation stone of development works worth Rs. - Jaipur News in Hindi

जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने गुरूवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गांव पूनखर, भण्डोडी, बालेटा व पृथ्वीपुरा में करीब 5 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

मंत्री जूली ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी क्षेत्रों को दृष्टिगत रखते हुए विकास के नए आयाम गढ़े हैं, जिनकी प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि आमजन को महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु महंगाई राहत कैम्प लगाए गए जिनमें बढ़-चढ़कर लोगों ने योजनाओं में अपना रजिस्ट्रेशन कराया तथा इन योजनाओं का लाभ भी आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेकर पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल कर राज्य सेवा के कर्मचारी व उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से निजी स्कूलों की तर्ज पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किए गए है, जिनमें जरूरतमंद बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान की जा रही है। मंत्री जूली ने ग्रामीणों की मांग पर गांव पृथ्वीपुरा के मुख्य चौक पर सीसीटीवी लगवाने की घोषणा की। मंत्री जूली ने महिला एवं बालिका सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्राम भण्डोडी में विकास कार्यों का वयोवृद्ध महिलाओं एवं बालिकाओं से उद्घाटन कराया। साथ ही ग्राम पृथ्वीपुरा में धर्म गुरू महाराज सुन्दरनाथ के कर कमलों से उद्घाटन कराकर एक नई मिसाल पेश की। इस अवसर पर नगर पालिका चैयरमेन हिम्मत चौधरी, सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Social Justice and Empowerment Minister inaugurated and laid the foundation stone of development works worth Rs.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: social justice and empowerment minister, inaugurated, and laid, the foundation stone, of development works, worth rs, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved