• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आसमान छूती महंगाई, गड्ढाराज, टूटी सैकड़ों, कीचड़ से जनता परेशानः टीकाराम जूली

Skyrocketing inflation, potholes, broken roads, people troubled by mud: Tikaram Julie - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों और राजनीतिक अहंकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा देशभर के दलितों और आदिवासियों के खिलाफ भाजपा की जातिगत छुआछूत और दमनकारी मानसिकता को सार्वजनिक रूप से उजागर कर दिया है। जूली ने स्पष्ट किया कि राजस्थान की 36 कौम की जनता अब भाजपा के घमंड को पूरी तरह तोड़ने का मन बना चुकी है और आगामी निकाय चुनावों में करारा झटका देकर प्रदेश की राजनीति का पूर्ण 'शुद्धीकरण' करेगी।
निकाय चुनाव के विषय पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर तरफ केवल 'गड्डाराज', गन्दगी से अटे हुए रास्ते, स्मार्ट सिटी के नाम पर जुमले और आवारा पशुओं की विकराल समस्या का बोलबाला है, जिसने आम नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है।
सड़कों की बदहाली से लेकर बुनियादी सुविधाओं की तबाही तक, भाजपा सरकार के विकास के तमाम दावे पूरी तरह खोखले और फेल साबित हुए हैं। इसके साथ ही आसमान छूती महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल की बेलगाम कीमतें और रसोई गैस सिलेंडर के दाम आम परिवारों के बजट को तबाह कर चुके हैं। इन हालातों में इससे घबराकर भाजपा के भीतर उपेक्षा, असंतोष और भगदड़ का माहौल बन चुका है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस कुशासन, उपेक्षा और अहंकार से पीड़ित 36 कौम का हर नागरिक अब निकाय चुनावों में मतदान केंद्र पर पहुँचकर सबसे पहले पेट्रोल-डीजल के मीटर, रसोई गैस सिलेंडर, चीनी के डब्बे को प्रणाम करेगा और फिर भाजपा के घमंड को चूर करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में निर्णायक मतदान करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Skyrocketing inflation, potholes, broken roads, people troubled by mud: Tikaram Julie
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan lop tikaram jully slams bjp over \"anti-people policies\" and political arrogance, backs rahul gandhi\s stance on alleged caste bias against mallikarjun kharge, dalits and tribals nationwide, state opposition attack and political row, special news jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved