• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दर्द-बुखार और ब्लड प्रेशर की 6 दवाइयां अमानक, बिक्री पर रोक, ड्रग कंट्रोल विभाग ने सभी बैचों पर तत्काल प्रभाव रोक लगाने के दिए निर्देश

Six pain, fever, and blood pressure medications declared substandard, sale banned, Drug Control Department issues directives to immediately ban all batches - Jaipur News in Hindi

जयपुर। ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्द-बुखार, ब्लड प्रेशर, हार्ट, एंटीबायोटिक और एंटीफंगल श्रेणी की कुल छह दवाइयों को अमानक घोषित कर दिया है। विभाग ने इन दवाइयों के सभी बैचों की बिक्री और वितरण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में सभी दवाइयाँ गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतर पाईं, जिसके बाद यह निर्णय जारी किया गया। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक के अनुसार जयपुर के आमेर स्थित विवेक फार्माकैम (इंडिया) लिमिटेड की पैरासिटामोल-650 एमजी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) की क्योरहेल्थ फार्मास्युटिकल्स प्रा. लिमिटेड की एंटीबायोटिक दवा सेफपोडोक्साइम प्रोक्सेटिल डिस्पर्सिबल-200 और ज़ी लेबोरेट्रीज की इट्राकोनाजोल-100 एमजी एंटीफंगल दवा को सब-स्टैंडर्ड पाया गया है। इसी क्रम में हृदय गति रुकने और ब्लड प्रेशर से संबंधित तीन दवाएँ भी अमानक मिली हैं। इनमें सनोसिटो थेराप्यूटिक्स इंक (सोलन) की रेमिनेक्स-2.5, बजाज फॉर्म्यूलेशन (हरिद्वार) की रैमरिल-एम 2.5/25 और वैद लाइफसेवर प्रा. लि. (देहरादून) की कैड्प्रिल-2.5 शामिल हैं। आदेश के मुताबिक इन दवाइयों की बिक्री, खरीद और सप्लाई पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।
ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने सभी मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे इन दवाइयों के अमानक बैचों का वितरण तत्काल बंद करें। विभाग ने कहा कि यह कदम जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Six pain, fever, and blood pressure medications declared substandard, sale banned, Drug Control Department issues directives to immediately ban all batches
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: six pain, fever, blood pressure, medications, declared, substandard, sale banned, drug control, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved