• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुन्दर सजीले रथ पर सवार होकर निकले श्री श्री कृष्ण बलराम

Shr Krishna Balram came out riding on a beautifully decorated chariot - Jaipur News in Hindi

जयपुर। श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में इन दिनों आध्यात्म की लहर दौड़ रही है क्योंकि मंदिर में पांच दिवसीय पाटोत्सव का आयोजन हो रहा है। भक्तों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। पाटोत्सव के दूसरे दिन विशाल रथयात्रा का आयोजन हुआ। श्री श्री कृष्ण बलराम की रथ यात्रा में पूरे जयपुर से हज़ारों भक्त शामिल हुए, यह विशाल रथयात्रा जगतपुरा फ्लाई ओवर से शुरू होकर श्री श्री कृष्ण बलराम पहुंची, इसके पश्चात मंदिर में महारती का आयोजन हुआ |

श्री श्री कृष्ण बलराम की रथ यात्रा को देखकर भक्त भाव विभोर हो गए उन्होंने अपने घरो से, दुकानों से भगवान् का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद लिया|रथ यात्रा के लिए भक्त बहुत ही उत्साहित नज़र आ रहे थे जिसके लिए मंदिर में सुबह से ही भीड़ एकत्रित हो गई | मंदिर के मीडिया प्रभारी श्री सिद्ध स्वरुप दास ने बताया की श्री श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा के लिए रथ को विशेष फूलों और लाइट्स से सजाया गया, भक्तो ने नाचते गाते और हरिनाम संकीर्तन करते हुए भगवान् का स्वागत किया। धार्मिक अनुष्ठानो के बाद जैसे ही यात्रा आरम्भ हुई तो वहां का पूरा माहौल आस्था और भक्ति से सराबोर हो गया। भक्त पूरे उत्साह के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करते हुए यात्रा में चलते रहे और नृत्य करते रहे। उन्होंने पाटोत्सव के आगे के दिनों की जानकारी देते हुए कहा की तीसरे दिन शिशुपाल वध नाटक का मंचन होगा , चौथे दिन भजन संध्या और पांचवे दिन महाभिषेक होगा | पाटोत्सव में अक्षय पात्र चेयरमैन, पद्मश्री मधु पंडित दास जी का आध्यात्मिक व्याख्यान भी होगा | उन्होंने सभी भक्तों से बड़ी संख्या में जुड़कर मंदिर के 12वे पाटोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shr Krishna Balram came out riding on a beautifully decorated chariot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shr krishna balram, came out, riding, beautifully decorated chariot, rajasthan, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved