• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महाराजा सूरजमल स्मृति समारोह के दूसरे दिन भरतपुर में निकली शौर्य यात्रा

जयपुर। जिला प्रशासन, भरतपुर तथा राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से महाराजा सूरजमल की स्मृति में भरतपुर में पहली बार ‘महाराजा सूरजमल स्मृति समारोह’ आयोजित किया गया। 2 दिवसीय इस समारोह के अंतिम दिन बुधवार को भव्य शोभायात्रा ‘शौर्य यात्रा‘ निकाली गई। यातायात चौराहा से शुरू होकर यह शौर्य यात्रा मुख्य बाजार होते हुए किशोरी महल स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पहुंची।

शोभा यात्रा में गायत्री शक्तिपीठ; महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संस्थाओं से लगभग 100 महिलाओं ने मंगल कलश के साथ शिरकत की। इनके अलावा राजस्थानी लोक कलाकार, स्कूल के विद्यार्थी, रोबीला दल, एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट विद्यार्थी, घोड़े, बग्घियां एवं बैंड, आदि भी शामिल हुए। शोभा यात्रा के बाद, महाराजा सूरजमल स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। यहां सभी ने महाराजा सूरजमल को पुष्पांजलि अर्पित की। भरतपुर के गंगा माता मंदिर में आयोजित आरती, फूल बंगला झांकी एवं दीपमाला कार्यक्रम के साथ इस समारोह का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shaurya Yatra in Bharatpur on second day of Maharaja Surajmal Smriti Samaroh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharaja suraj mal smriti celebration state museum of tourism department of rajasthan government maharaja suraj mal memorial deputy chief minister sachin pilot bharatpur\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved