• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

SEXCON 2026 - एआई सेक्सुअल हेल्थ में मददगार, लेकिन इलाज का अंतिम फैसला डॉक्टर का

SEXCON 2026 – AI aids in sexual health, - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर में चल रही SEXCON 2026 में सेक्सुअल हेल्थ, सेक्सुअल डिस्फंक्शन, काउंसलिंग और बच्चों के यौन शोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। सम्मेलन में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज पर भी चर्चा हुई। इस विषय पर लेक्चर देते हुए कांफ्रेंस के आयोजन सचिव और जयपुर के सीनियर सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. जॉली अरोड़ा ने कहा कि बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण के मामलों को सामाजिक बदनामी या अन्य कारणों से छिपाने के बजाय उचित प्रक्रिया के तहत रिपोर्ट करना जरूरी है। डॉक्टरों की भूमिका भी इसमें महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे बच्चे के व्यवहार और स्वास्थ्य में आए बदलावों से संभावित शोषण के संकेत पहचान सकते हैं।
अचानक चुप रहने लगना, डरना, किसी व्यक्ति विशेष को देखकर घबरा जाना, व्यवहार में बदलाव या खुद को परिवार से अलग रखना, ऐसे संकेत हो सकते हैं, जिन पर माता-पिता और शिक्षकों को ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों ने कहा कि शोषण के बाद बच्चे को केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि काउंसलिंग, मनोवैज्ञानिक सहयोग और लंबे समय तक सपोर्ट सिस्टम की भी जरूरत होती है।
सम्मेलन में मुंबई के सेक्सोलॉजिस्ट दीपक जुमानी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चैटजीपीटी जैसे टूल्स सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी जानकारी जुटाने और डॉक्टरों की सहायता करने में उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन मरीज के इलाज का अंतिम निर्णय डॉक्टर के क्लिनिकल जजमेंट के आधार पर ही होना चाहिए।
विशेषज्ञ ने कहा कि AI कुछ ही सेकंड में हजारों-लाखों सूचनाओं और मेडिकल डेटा को सामने ला सकता है, लेकिन मरीज की भावनात्मक स्थिति, डर, शर्म, अपराधबोध और व्यवहार को समझने के लिए डॉक्टर की भूमिका जरूरी है। उन्होंने डॉक्टर को इलाज का ‘पायलट’ और AI को ‘को-पायलट’ बताते हुए कहा कि तकनीक डॉक्टर की मदद कर सकती है, उसकी जगह नहीं ले सकती।
उन्होंने बताया कि कम सेक्स ड्राइव, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED), प्रीमैच्योर इजेकुलेशन, महिलाओं में सेक्स के दौरान दर्द या असुविधा और ऑर्गेज्म से जुड़ी समस्याएं सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, स्मोकिंग और शराब जैसी आदतें भी सेक्सुअल हेल्थ को प्रभावित कर सकती हैं। विशेषज्ञों ने पोर्न की बढ़ती आदत को लेकर भी जागरूकता की जरूरत बताई।
विशेषज्ञ ने कहा कि सेक्सुअल मेडिसिन में काउंसलिंग को पहली थेरेपी के रूप में देखा जाना चाहिए। केवल दवा लेने से हर मरीज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। इलाज शुरू करने से पहले समस्या के मूल कारणों को समझना और मरीज की विस्तृत हिस्ट्री लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि उनके क्लिनिक में कई बार एक मरीज की काउंसलिंग में डेढ़ से दो घंटे तक का समय लगता है।
प्री और पोस्ट मैरिज काउंसलिंग पर भी जोर

SEXCON 2026 के आयोजन अध्यक्ष और अलवर के डाॅ. एमएन थरेजा ने कहा कि सेक्सुअल हेल्थ के साथ प्री और पोस्ट मैरिज काउंसलिंग भी महत्वपूर्ण है। शादी से पहले कपल्स को वैवाहिक जीवन, आपसी समझ, सेक्सुअल हेल्थ और एक-दूसरे से जुड़ी अपेक्षाओं के बारे में सही जानकारी मिलनी चाहिए। शादी के बाद बदलती जिम्मेदारियों और परिस्थितियों के कारण तनाव पैदा हो सकता है। ऐसे में काउंसलिंग कपल्स को एक-दूसरे को बेहतर समझने में मदद कर सकती है।
थरेजा ने कहा कि किशोरों में सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े सवालों और शारीरिक-मानसिक बदलावों को लेकर भी माता-पिता को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े मरीजों के साथ डॉक्टरों द्वारा संवेदनशीलता, गोपनीयता और पेशेवर मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया। सम्मेलन में ईडी, प्रीमैच्योर इजेकुलेशन, सेक्सुअल डिस्फंक्शन और सेक्सुअल मेडिसिन में उपचार एवं काउंसलिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SEXCON 2026 – AI aids in sexual health,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sexcon 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved