जयपुर। शहर भाजपा की ओर से शुक्रवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर से लेकर मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर महामंत्री राजकुमार रोहिल्ला ने बताया कि बाबा साहब की जयंती पर शहर के मंडल स्तरों पर भारत सरकार द्वारा कैशलेस इकोनॉमी के तहत शुरू किए गए भीम एप का प्रचार-प्रसार व जन-जागरण के तहत वार्ड स्तरों पर प्रभात फैरियां निकाली गईं एवं लोगों से संपर्क कर भीम एप की जानकारी दी गई।
साथ ही अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने माल्यार्पण कर देश के लिए किए गए उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया। उनके साथ शहर अध्यक्ष संजय जैन, उप महापौर मनोज भारद्वाज, महामंत्री नरेश शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल, मंत्री रघुनाथ नरेड़ी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope