• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान के NSS के सात सदस्यीय दल ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

Seven-Member NSS Team from Rajasthan Brings Pride to the State at National Integration Camp - Jaipur News in Hindi

जयपुर। हरियाणा के पलवल स्थित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स, गदपुरी में 25 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर (नेशनल इंटीग्रेशन कैंप) में राजस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सेवा भावना, टीम वर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया। शिविर के समापन समारोह में राजस्थान के दल को उत्कृष्ट सहभागिता के लिए स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान, बीकानेर के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (+2) के सात सदस्यीय दल ने इस राष्ट्रीय शिविर में भाग लिया। दल में छह विद्यार्थी स्वयंसेवक तथा एक प्रभारी अध्यापिका शामिल रहीं। राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए निम्न विद्यार्थियों ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया महाराजा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी चौपड़ की वंदना बिवाल एवं खुशबू गुर्जर, राजा रामदेव पोदार उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधी नगर के नेहा राजवानिया एवं सार्थक नैथानी तथा राजवंश पब्लिक स्कूल, बरकत नगर के मनीष प्रसाद एवं आर्यन गुर्जर शामिल रहे। दल के साथ महाराजा विद्यालय की प्रभारी अध्यापिका शुचिता चौधरी ने भी सहभागिता निभाई
शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान राजस्थान के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, योगाभ्यास तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यशालाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वयंसेवकों ने अपने अनुशासित व्यवहार, सक्रिय सहभागिता, सहयोगात्मक दृष्टिकोण और सेवा भावना से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ संवाद के माध्यम से उन्हें देश की विविध संस्कृतियों, परंपराओं और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर भी मिला।
शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा। विभिन्न राज्यों के युवाओं की सहभागिता ने ‘विविधता में एकता’ के राष्ट्रीय संदेश को साकार किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर ने राजस्थान के दल की उपलब्धि को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर में खेलकूद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक उपनिदेशक भंवर लाल डूडी एवं रोहित रंगा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय शिविर विद्यार्थियों को विभिन्न संस्कृतियों को समझने, आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
राजस्थान के दल की यह उपलब्धि प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। शिविर में मिली सीख, अनुभव और सम्मान से स्वयंसेवकों में समाज सेवा, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का उत्साह और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seven-Member NSS Team from Rajasthan Brings Pride to the State at National Integration Camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national integration camp 2026, rajasthan nss, nss volunteers, haryana palwal, national service scheme, student achievement, rajasthan education department, cultural diversity, national unity, youth leadership, social service, teamwork, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved