• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RIC की प्रदर्शनी में अब तक 7 कलाकृतियों की बिक्री, लगभग 9 लाख का कला कारोबार

Seven artworks sold so far at the RIC exhibition - Jaipur News in Hindi

प्रदर्शनी की अवधि बढ़ाकर 30 सितंबर तक की गई

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर की आर्ट गैलरी में आयोजित “भारतीय कला के महान कलाकार” कला प्रदर्शनी एवं बिक्री को कला प्रेमियों, कलाकारों और कला-संग्रहकर्ताओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों की बढ़ती रुचि और कला-प्रेमियों की मांग को देखते हुए प्रदर्शनी की अवधि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।
प्रदर्शनी में देश के प्रसिद्ध और वरिष्ठ कलाकारों की महत्वपूर्ण कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। अब तक 7 कलाकृतियों की बिक्री हो चुकी है, जिनका कुल बिक्री मूल्य लगभग ₹9 लाख है। इनमें के. जी. सुब्रमण्यन, जोगेन चौधरी, कृपाल सिंह शेखावत, सलील सहानी सहित अन्य कलाकारों की कलाकृतियां शामिल हैं। यह बिक्री इस बात का संकेत है कि जयपुर में कला-संग्रह और भारतीय कला के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
RIC बन रहा है Art Hub और Art Market का प्रमुख मंच
इस प्रदर्शनी के माध्यम से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में एक ऐसे Art Hub और Art Market के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है, जहां कलाकार, कला प्रेमी, कला-संग्राहक और आम दर्शक एक ही मंच पर भारतीय कला से जुड़ सकते हैं।
प्रदर्शनी में एम. एफ. हुसैन, हिम्‍मत शाह, के. जी. सुब्रमण्यन, पी. एन. चोयल, सुहास रॉय, कृपाल सिंह शेखावत, डॉ. सुमहेंद्र शर्मा, प्रो. देवकीनंदन शर्मा, जोगेन चौधरी, धीरज चौधरी, शैल चोयल, अखिलेश वर्मा, अजित सील, मोहन शर्मा, सुब्रतो मंडल, सलील सहानी, रघु नवारिया, जयंती रबारी, डॉ. नंदलाल ठाकुर, डॉ. अश्विन दलवी, रामगोपाल कुमावत, डॉ. चंद्रशेखर साई सहित अनेक प्रतिष्ठित कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित हैं।

कला को केवल देखने का नहीं, अपने घर ले जाने का अवसर

यह प्रदर्शनी केवल कला देखने का अवसर नहीं, बल्कि दर्शकों को अपनी पसंद की कलाकृति खरीदकर अपने निजी संग्रह का हिस्सा बनाने का अवसर भी प्रदान कर रही है। आम जनता, कला प्रेमी, कलाकार, कला-संग्राहक और कला के नए खरीदार सभी इस प्रदर्शनी में आकर अपनी पसंद की कलाकृति का चयन कर सकते हैं।
प्रदर्शनी में पेंटिंग, मूर्तियां, लिथोग्राफ, वुडकट, ड्रॉइंग तथा कागज पर बनाई गई कलाकृतियों सहित विभिन्न माध्यमों में सृजित कार्य प्रदर्शित किए गए हैं। कई दुर्लभ और पुरानी कलाकृतियां भारतीय आधुनिक एवं समकालीन कला के विकास की महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत करती हैं।
राजस्थान की कला विरासत भी केंद्र में
प्रदर्शनी में राजस्थान के कई महत्वपूर्ण कलाकारों की कलाकृतियों को भी विशेष स्थान दिया गया है। दिवंगत प्रो. देवकीनंदन शर्मा की वर्ष 1958 की “श्रृंगार”, कृपाल सिंह शेखावत की “पाबूजी राठौड़”, तथा डॉ. सुमहेंद्र शर्मा की बनी-ठनी जैसी कलाकृतियां प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध कलाकार मोहन शर्मा सहित राजस्थान की कला परंपरा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलाकारों की कृतियां भी दर्शकों को देखने को मिल रही हैं।

कलाकारों को अधिक लाभ पहुंचाने की पहल
RIC द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहित करने और कला बाजार को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिक्री पर केवल 5 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य कलाकारों को उनकी कलाकृतियों की बिक्री का अधिकतम लाभ पहुंचाना तथा लोगों को कला-संग्रह के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रदर्शनी की क्यूरेटर निखत अंसारी, क्यूरेटर-कम-असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर ने कहा कि, “इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल महान कलाकारों की कलाकृतियों को एक मंच पर प्रस्तुत करना नहीं है, बल्कि कला को लोगों के दैनिक जीवन और निजी संग्रह का हिस्सा बनाना भी है। जिस तरह दर्शक कलाकृतियों को देख रहे हैं और उन्हें खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं, वह जयपुर में विकसित हो रहे कला-संग्रह के वातावरण के लिए एक सकारात्मक संकेत है।”
उन्होंने कहा कि “कला दीर्घा को एक जीवंत Art Hub और Art Market के रूप में विकसित करने की दिशा में यह प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण पहल है।”
प्रदर्शनी की अवधि बढ़ी—30 सितंबर तक मौका
दर्शकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए “भारतीय कला के महान कलाकार” प्रदर्शनी अब 30 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी। कला प्रेमियों और संग्रहकर्ताओं के लिए यह एक विशेष अवसर है कि वे एक ही स्थान पर भारतीय कला के अनेक महत्वपूर्ण कलाकारों की कलाकृतियों को देखें, समझें और अपनी पसंद की कृति को अपने संग्रह का हिस्सा बनाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seven artworks sold so far at the RIC exhibition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the legendary masters of indian art, ric exhibition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved