• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

नहीं बनी बात, आंदोलनरत डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर

जयपुर। विभिन्न मांगों को लेकर 3 माह से आंदोलन कर रहे प्रदेश के सेवारत चिकित्सकों ने सोमवार से हड़ताल पर चले गए। सेवारत चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 10 हजार डाक्टरों ने सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे राज्य सरकार को सौंप दिए हैं।

इधर डॉक्टरों के इस्तीफें सौंपने के बाद सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेडिकल कॉलेजों से जुड़े डाक्टरों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। रेजीडेंट डॉक्टर अस्पताल में चिकित्सा कमान संभालेंगे।

सेवारत चिकित्सक संघ के महासचिव डा. दुर्गाशंकर सैनी ने बताया कि 9 बार वार्ता की गई, किन्तु वार्ता में कमिटी बना दी गई। वित्त विभाग को फ़ाइल भेज दी ,कुछ पर सहमत किन्तु क्रियान्विति नहीं हुई। 4 नवम्बर की वार्ता में एक आला अधिकारी ने तो वार्ता को में यहां तक कह दिया विधानसभा चुनाव बाद होगा। वार्ताओं को मजाक बना दिया गया है।

इधर सेवारत चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने पर प्रदेश में रेसमा लागू कर दिया गया है। गृह विभाग ने डॉक्टरों के हड़ताल करने पर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। इसमें डॉक्टरों के हड़ताल करने पर गिरफ्तारी का प्रावधान है। डॉक्टरों का हड़ताल करना गैरकानूनी होगा। डॉक्टरों को मनमानी कर मरीजों का इलाज नहीं करना गलत है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-serving doctor on strike from today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: serving doctor strike, doctors strike from today, service doctors association, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved