• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायती राज चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में हुआ ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन

Second Randomization of EVMs Conducted for Panchayati Raj Elections Under the Guidance of the District Election Officer - Jaipur News in Hindi

जयपुर । पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जयपुर जिले की समस्त 22 पंचायत समितियों के समस्त चरणों के लिए शुक्रवार को ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के निर्देशन में मृणाल कुमार आईएएस, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर प्रथम राजीव द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर दक्षिण युगांतर शर्मा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव पूर्ण स्वतंत्रता, निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए जिले में सभी 22 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 597 ग्राम पंचायतों के 2094 बूथों के 5115 बैलेट यूनिट तथा 5115 ही कंट्रोल यूनिट के लिए रैण्डमाइजेशन किया गया है। शनिवार को पंचायतीराज आम चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में ईवीएम की कमिशनिंग राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Second Randomization of EVMs Conducted for Panchayati Raj Elections Under the Guidance of the District Election Officer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur panchayat election 2026, evm randomization, rajasthan election commission, message nayak, 597 gram panchayats, 2094 polling booths, 5115 ballot units, 5115 control units, evm commissioning, panchayati raj elections rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved