• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास का आधार है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी - वी. सरवन कुमार

Science and technology are the basis of development - V. Sarvan Kumar - Jaipur News in Hindi

- क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

- रोबो रेस, टेक्नोलॉजी क्विज का हुआ आयोजन, रोबोटिक्स प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र जयपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ही विकास का आधार है। तकनीक के दम पर ना केवल नित नए आविष्कार हो रहे हैं बल्कि आज जन जीवन भी आसान हो रहा है। ऐसे में हर किसी को विज्ञान के प्रति अपनी अभिरुचि जागृत करने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। यह कहना है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के शासन सचिव वी. सरवन कुमार का।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं मोईनी फाउंडेशन के तत्वाधान में जयपुर के शास्त्रीनगर स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक कैलाश मिश्रा ने बताया कि केन्द्र के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शासन सचिव वी. सरवन कुमार ने की। समारोह को मोईनी फाउंडेशन के चीफ मेंटर अरविन्द थानवी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संबोधित किया।
विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने एवं इसके अनुप्रयोगों से परिचित कराने हेतु इस अवसर पर एक रोबोटिस प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों विद्यार्थियों एवं आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान रोबो रेस, टेक्नोलॉजी क्विज के साथ-साथ डू इट योरसेेल्फ जैसी गतिविधियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। समारोह में टेक्नोलॉजी क्विज में विजेता विद्यार्थियों को विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित किया। इसी अवसर पर एनपीसीआईएल के उप महाप्रबंधक सुशांत कुमार जैना ने न्यूक्लियर पावर एप्लीकेशन्स विषय पर आधारित एक प्रभावी प्रस्तुतिकरण भी दिया।
समारोह में मुख्य लेखाधिकारी प्रियंका यादव, सहायक निदेशक कैलाश मिश्रा, मोईनी फाउंडेशन के पदाधिकारियों सहित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शिरकत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Science and technology are the basis of development - V. Sarvan Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: science and technology, the basis of development, v sarvan kumar, jaipur, chief accounts officer priyanka yadav, assistant director kailash mishra, officials of moini foundation, npcil deputy general manager sushant kumar jaina, moini foundation chief mentor arvind thanvi, department of science and technology and moini foundation kailash mishra, assistant director of the regional science centre, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved