• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कूली विद्यार्थियों ने देखी संदेश परक एवं ज्ञानवर्द्धक फिल्में

School students see results and knowledgeable films - Jaipur News in Hindi

कोटा। जिला मुख्यालय के मल्टी फ्लैक्स सिनेमाघरों में बुधवार को बच्चों के मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्द्धन हेतु फिल्मों का प्रसारण किया गया। जिसमें एक दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक फिल्में देखी। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की बाल फिल्म समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा नगर के छः सिनेमाघरों में बाल फिल्मोत्सव के तहत फिल्मे दिखाई गई।

झालावाड रोड स्थित सिटी मॉल में फन सिनेमा के चार पर्दो पर एक साथ 920 विद्यार्थियों, आईनोक्स सिनेमा हॉल में 856, नटराज में 640 तथा पीवीआर सिनेमा हॉल में 890 विद्यार्थियों को फिल्में दिखाई गई। फिल्मों का प्रसारण देखकर बच्चें रोमाचिंत हो उठे। महोत्सव के तहत 2 दिसम्बर तक स्टेषन रोड स्थित नटराज सिनेमा में आसमान से गिरा, झालावाड रोड स्थित सिटी मॉल के फन सिनेमा में स्थित ऑडिटोरियम प्रथम एवं द्वितीय में द गोल, इन्द्रा विहार स्थित आईनोक्स सिनेमा के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ ऑडिटोरियम में यह है चक्कर बक्कर फिल्में दिखाई जायेगी। महोत्सव के तहत झालावाड रोड स्थित सिटी मॉल के पास पीवीआर सिनेमा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऑडिटोरियम में एक अजूबा फिल्म दिखाई जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-School students see results and knowledgeable films
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, school students see knowledgeable films, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved