जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा है कि नगर पालिका/नगर परिषद के उपचुनाव के बाद आए चुनाव परिणाम में कांग्रेस की करारी हार हुई है और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के कुशासन पर मोहर लगाई है। जबसे कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में आई है, तबसे राजस्थान के विकास का पहिया वापस पीछे की ओर घूम गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्थान के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार में ही हाजरी लगाने में व्यस्त रहते है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकार के मंत्री बेशर्मी से भ्रष्टाचारियों के बचाव में खुलकर बयान दे रहे हैं, किसान सुसाईट नोट लिखकर आत्महत्या कर रहे हैं, महिलाएं ना घर में सुरक्षित है, न बाहर सुरक्षित है, दलितों पर अत्याचार की घटनाओं में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
डाॅ. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस की हठधर्मिता का आलम यह है कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को राजस्थान में लागू नहीं किया जा रहा है, सीएए और एनपीआर के राष्ट्रीय हित जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उसी का परिणाम है कि इन निकाय उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने उनको आईना दिखा दिया है और भाजपा के पक्ष में विश्वास जताया है।
उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा - अमित शाह और जेपी नड्डा ने यूपी, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात के नेताओं संग की बैठक
सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड के अल्फा-न्यूमेरिक नंबरों के खुलासे के खिलाफ औद्योगिक संघों की याचिका पर आउट-ऑफ-टर्न सुनवाई से किया इनकार
रंगोत्सव 2024 - हुरियारों पर बरसीं प्रेम रस से भीगीं लाठियां
Daily Horoscope