• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओउमानन्दम् में संवत 2076 नूतन वर्ष अभिनन्दन यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

Sanwat 2076 Nutan Year Inauguration Yagya Week In Oumandandam - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मानव निर्माण एवं विश्व शांति संस्थान जयपुर, आर्य समाज समन्वय समिति तथा महिला आर्य समाज मानसरोवर द्वारा सृष्टि संवत 2076 का आगाज नूतन वर्ष अभिनन्दन यज्ञ सप्ताह प्रर्यावरण शुद्धि, युवा निर्माण नारी सम्मान संवर्धन संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद प्रदेशाध्यक्ष एवं समिति संयोजक यशपाल यश एवं मधु यश मुख्य यजमान रहे।

यश ने कहा कि नूतन वर्ष युवा निर्माण एवं नारी सम्मान संवर्धन के लिए समर्पित रहेगा। युवा और महिलाओं को तनाव तथा अवसाद से मुक्त रखने हेतु चरित्र निर्माण एवं व्यक्तिव विकास शिविरों व कार्यशालाओं का आयोजन होगा। यश ने नूतन वर्ष को काल गणना प्रारंभ का दिन वताते हुए कहा कि सृष्टि संवत की महिमा दर्शा रही प़कृति और अंग्रेजी माहों के नामकरण जैसे अव से आठवां माह अक्टूबर,नौवां नवंबर दसवां दिसंबर इसका प्रमाण है। वैदिक विदुषी श्रीमति कुसुम तपेन्द़ आर्य,डा के पी सिंह ने अपने आध्यात्मिक प्रवचन में योग ध्यान उपासना, यज्ञ और वेदों की महिमा वताई।

महिला समाज मंत्री सुधा मित्तल, डॉ. प्रमोद पाल, डॉ. सुभाष आर्य,नन्दकिशोर काम्वोज, ईश्वर दयाल माथुर,वृह्म देव शर्मा, रमेश घीक, लक्ष्मी मथुरिया, मीना रामपुरा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर नवश्येष्ठि यज्ञ, भजन प़वचन व संकल्प पाठ हुए। संस्थान सचिव दीपांकर ने वताया कि इस दौरान संस्थान सरकारी स्कूलों अस्पतालों में आवश्यकतानुसार वाटर कूलर, जल शोधक आर ओ, फर्नीचर आदि उपलब्ध करायेगा। यज्ञ सप्ताह की पूर्णाहुति दस अप्रेल वुधवार को सैनी नर्सिंग कॉलेज के संस्कार भवन में आर्य समाज स्थापना दिवस पर होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sanwat 2076 Nutan Year Inauguration Yagya Week In Oumandandam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: human works and world peace institute jaipur, arya samaj coordination committee, women\s arya samaj manasarovar, srishti samvat 2076, yuva nadi nari honor promotion resolution, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved