जयपुर। संस्कृत शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने अहम निर्णय करते हुए संस्कृत शिक्षा की 5 दशक से भी पुरानी चली आ रही कई समस्याओं का समाधान कर दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
माहेश्वरी ने संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पदों पर नवीन पदोन्नति कर पदस्थापन करने का फैसला लिया। यही नहीं उन्होंने सेवा नियम 2015 की विसंगतियों को दूर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने ‘सबका साथ सब का विकास’ की थीम को सजीव कर संस्कृत शिक्षा विभाग के 425 प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों को उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों में क्रमोन्न्त करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों की क्रमोन्नति का आधार विधायकों की मांग के साथ पिछली सरकार की घोषणा भी थी। इसके तहत संस्कृत शिक्षा विभाग के 900 प्राथमिक विद्यालयों को एक साथ उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों में क्रमोन्नत किया था। यह निर्णय उसी के अनुरूप किया गया है। उन्होंने कहा कि लिए गए सभी निर्णयों से न केवल संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही विभाग में नई ऊर्जा का भी संचार होगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope