• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संजना जाटव और रेहाना रियाज कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनीं : जाटव को मध्यप्रदेश, रेहाना को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी, प्रभारी-सहप्रभारी दोनों राजस्थान से

Sanjana Jatav and Rehana Riaz appointed Congress National Secretaries - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कांग्रेस ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए भरतपुर सांसद संजना जाटव और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। पार्टी ने दोनों नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर संबंधित राज्यों के प्रभारियों के साथ अटैच किया है। भरतपुर सांसद संजना जाटव को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सह-प्रभारी के रूप में जोड़ा गया है। इस नियुक्ति के बाद मध्यप्रदेश में प्रभारी और सहप्रभारी दोनों ही राजस्थान से हो गए हैं। कांग्रेस ने जाटव पर भरोसा जताते हुए संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। संजना जाटव की गिनती कांग्रेस के युवा सांसदों में होती है। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कठूमर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें बीजेपी के रमेश खींची से मात्र 409 वोटों के अंतर से हार मिली थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भरतपुर से बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली को 51,983 वोटों से हराकर संसद पहुंचीं। पार्टी ने अब उन्हें संगठनात्मक स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं, रेहाना रियाज चिश्ती को कांग्रेस ने महाराष्ट्र का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। वह महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं और अशोक गहलोत सरकार के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही हैं। कांग्रेस संगठन में उन्होंने कई पदों पर कार्य किया है और महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
कांग्रेस ने इस बार कुल 9 नए राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की है और 5 सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिन नए राष्ट्रीय सचिवों को राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को गुजरात, सचिन सावंत को तेलंगाना, हिना कावड़े और सूरज ठाकुर को पंजाब, जेट्टी कुसुम कुमार को उड़ीसा और निवेदिता आल्वा को तमिलनाडु की जिम्मेदारी दी गई है।
राजस्थान के सहप्रभारी सचिव रहे देवेंद्र यादव को अब गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उषा नायडू को मध्यप्रदेश, भूपेंद्र माड़वी को झारखंड, परगट सिंह को जम्मू-कश्मीर और मनोज यादव को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस का यह फेरबदल संगठन में युवा और महिला नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sanjana Jatav and Rehana Riaz appointed Congress National Secretaries
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjana jatav, rehana riaz, appointed, congress, national secretaries, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved