• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सचिन पायलट का आरोप, गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे, पायलट का 11 मई से जन संघर्ष यात्रा का ऐलान

जयपुर । राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला है । पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में आरोप लगाया कि धौलपुर में सीएम अशोक गहलोत के भाषण के बाद ऐसा लगता है कि गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं है, बल्कि वसुंधरा राजे है ।

पायलट ने कहा कि एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थी। आप कहना क्या चाहते हैं, आपको स्पष्ट करना चाहिए । उन्होंने कहा कि मुझे बहुत कुछ कहा गया कोरोना, गद्दार आदि। मैं ढाई साल से यह सब सुन रहा था लेकिन हम चुप थे क्योंकि हम अपनी पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे लेकिन अपने ही विधायकों और नेताओं को बदनाम करना और भाजपा का गुणगान करना मेरे समझ से परे है ।
सचिन पायलट ने कहा कि 11 मई से राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर से जन संघर्ष यात्रा निकाली जायेगी । पेपर लीक मामले और भ्रष्टाचार के मामले के खिलाफ यह जन संघर्ष यात्रा निकाली जायेगी । जयपुर तक यह यात्रा आयेगी । 5 दिन के अंदर यह यात्रा 125 किमी यात्रा निकाली जायेगी ।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर के राजखेड़ा में सचिन पायलट खेमे पर जबरदस्त हमला बोला था। गहलोत ने कहा कि जिन भी विधायकों ने 10-20 करोड़ रुपए लिए थे, उन्हें लौटाने चाहिए ताकि स्वतंत्र होकर वे आने वाले चुनावों में पार्टी का काम कर सके। उन्होंने कहा कि अगर इनमें से करोड़, दो करोड़ खर्च कर भी दिए तो मैं एआईसीसी से बात कर दिलवा दूंगा। भाजपा वाले खतरनाक लोग हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sachin Pilot allegation, Gehlot leader is not Sonia Gandhi, but Vasundhara Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin pilot, ashok gehlo, sonia gandhi, vasundhara raje, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved