• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुबई में अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में राजस्थान में निवेश हेतु प्रेरित करेगी रूमा देवी

Ruma Devi will inspire investment in Rajasthan at the International Business Conference in Dubai. - Jaipur News in Hindi

-भारत व खाङी देशों के बीच व्यापार संभावनाओ पर होगा संबोधन जयपुर। राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित रूमा देवी दुबई में गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम द्वारा आयोजित 24 व 25 फरवरी को बिजनेस कॉन्क्लेव ग्लोबल महाबिज 2024 में बतौर स्पीकर आमंत्रित हुई है। रूमा देवी फाऊंडेशन की प्रवक्ता हर्षिता सिंह ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात और भारत के महाराष्ट्रीयन उद्धमीयों के बीच निवेश व सहयोग को बढ़ावा देने के लिए महामहिम शेख जवाहर बिन्त खलीफा अल खलीफा के सानिध्य में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दुबई की विश्व प्रसिद्ध अटलांटिस होटल, द पाम में हो रहा है। जिसमें राजस्थान के लिए निवेश व व्यापार की संभावनाओं पर डॉ. रूमा देवी अपना संबोधन देगी।
रूमा देवी ने बताया कि राजस्थान के जो लोग संयुक्त अरब अमीरात में व्यापार की संभावनाएं तलाश रहे हैं वो और जो खाङी देशो से राजस्थान में व्यापार तथा निवेश में रूचि रखते हैं उनको प्रेरित कर हाल ही में भारत और यूएई के बीच हुए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझोता (सीईपीए) के मध्य नजर उद्धमीयों को साझेदार तलाशने ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार हेतु प्रोत्साहित करेंगी।
कार्यक्रम में यूएई, भारत, मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका के 800 से अधिक उद्धमी व्यापार का आदान-प्रदान हेतु शामिल होगें। भारत से केन्द्रीय सङक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे सहित यूएई व अफ्रीका की प्रमुख हस्तियां और व्यापार जगत के दिग्गज समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ruma Devi will inspire investment in Rajasthan at the International Business Conference in Dubai.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, president, nari shakti samman, ruma devi, dubai, gulf maharashtra business forum, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved