• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा में हंगामा : भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का विरोध, सरकार पर विधायकों को धमकाने का आरोप

Ruckus in the Assembly: Opposition to the privilege violation motion against Bharatpur MLA Dr. Subhash Garg, government accused of threatening MLAs - Jaipur News in Hindi

जयपुर | राजस्थान विधानसभा में सोमवार को विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया। RLD विधायक सुभाष गर्ग के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश होने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने इसे विधायकों को डराने और चुप कराने की साजिश करार दिया। ध्यान देने वाली बात यह है कि डॉ. सुभाष गर्ग भरतपुर के विधायक हैं और केंद्र में उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) एनडीए सरकार का सहयोगी दल है। यहां सरकार उनके विरोध में है और विपक्ष ने समर्थन किया है। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने तर्क दिया कि 24 फरवरी को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान भरतपुर के लोहागढ़ में रह रहे लोगों को नोटिस देने के मामले को उठाते हुए सुभाष गर्ग ने गलत तथ्य रखे, जिससे विधानसभा का समय जाया हुआ। इसे सदन की कार्यवाही बाधित करने की साजिश बताया गया। कांग्रेस का पलटवार: "लोकतंत्र की हत्या"
कांग्रेस विधायकों ने इस प्रस्ताव पर तीखा विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा—"अगर विधायक अपने क्षेत्र की समस्याएं नहीं उठा सकते, तो फिर सदन की प्रासंगिकता ही क्या रह जाएगी? कल को सरकार इस आधार पर विधायकों पर मुकदमे दर्ज करवाने लगेगी। ऐसे में कोई भी विधायक खुलकर नहीं बोल पाएगा।"
कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा, हरिमोहन शर्मा और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने भी इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
कानून-व्यवस्था पर घमासान तय
आज सदन में पुलिस और जेल विभाग से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विपक्ष प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाएगा। मंत्री किरोड़ीलाल के फोन टैपिंग विवाद को लेकर भी सरकार को घेरा जाएगा।
बीजेपी विधायक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के अपराध आंकड़ों से तुलना कर जवाबी हमला करने की रणनीति में हैं। सदन में दिनभर गरम माहौल रहने के आसार हैं।
पिछली बार भी कांग्रेस विधायकों ने फोन टैपिंग के आरोपों पर जमकर हंगामा किया था। उस समय सदन में गतिरोध इस हद तक बढ़ गया था कि नेता प्रतिपक्ष का भाषण भी नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ruckus in the Assembly: Opposition to the privilege violation motion against Bharatpur MLA Dr. Subhash Garg, government accused of threatening MLAs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr subhash garg, government, assembly, rajasthan assembly, rld, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved