• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपावली पर सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश,आरएसजीएल ने जारी किया टोलफ्री नंबर 18001806135

RSGL has issued a toll-free number: 18001806135. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने राजस्थान स्टेट गैस के कोटा, नीमराणा, कूकस, ग्वालियर व श्योपुर में संचालित सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए है। उन्होंने आमनागरिकों से भी आग्रह किया है कि पटाखें आदि ज्वलनशील उत्पाद चलाते समय गैस पाइपलाइन से दूरी बनाये रखने के साथ ही गैस रिसाव या इस तरह की अनहोनी घटना की स्थिति में तत्काल टोलफ्री नंबर 18001806135 पर सूचित करने का कष्ट करें। एमडी विनय पाटनी गुरुवार को राजस्थान स्टेट गैस के अधिकारियों व कार्मिकों से दीपावली त्योहार पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने को लेकर वर्चुअली संवाद कायम कर रहे थे। उन्होंने सीएनजी स्टेशनों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुरक्षा मानकों के प्रति सचेत करने और पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए सीएनजी स्टेशनों आदि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और स्टेशनों पर कंप्रेसर जैसे क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने को कहा। डीजीएम सीएनपी विवेक श्रीवास्तव डीपीएनजी व सीएनजी एरिया में लिक डिटेक्शन टेस्ट कराने को कहा। कोटा डीजीएम ओएण्डएम सीपी चौधरी , ग्वालियर डीजीएम शिव दीक्षित ने विस्तार से सुरक्षा मानकों की पालना के संबंध में तैयारियों की जानकारी दी। नीमराणा प्रबंधक अतुल शुक्ला ने भी कहा कि सुरक्षा मानकों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाएगी।
सीएफओ दीप्तांशु पारीक और डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया ने कहा कि सुरक्षा मानकों की पालना में आमनागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर सीएस विनिता सोनी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा व संबंधित अधिकारियों-कार्मिकों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RSGL has issued a toll-free number: 18001806135.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rsgl, vinay patni, managing director of rajasthan state gas\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved