• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीडब्ल्यूसी बैठक में 54 करोड़ रूपये हुए स्वीकृत, विकास कार्यों को मिलेगी गति

Rs 54 crore approved in PwC meeting, development works will gain momentum - Jaipur News in Hindi

जयपुर । जयपुर विकास आयुक्त रवि जैन की अध्यक्षता में जेडीए के मंथन सभागार में बुधवार को पीडब्ल्यूसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में करीब 54.00 करोड के कार्य स्वीकृत किए गए, जिससे जयपुर शहर के विकास को गति मिलेगी।

बैठक में जोन-2ए में वार्ड नं. 11 हवामहल नगर निगम-एच क्षेत्र में 60 फीट सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण हेतु 2.54 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। बैठक में वरिष्ठ उद्यानविज्ञ द्वारा प्राधिकरण के समस्त उद्यान जोनों में अवस्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों जैसे-विद्यालय, चिकित्सालय, पुलिस थाना एवं रिहायशी कॉलोनियों में एक बारीय वृक्षारोपण करने तथा स्थानीय आम जनता को रियायती दरों पर पौधे वितरण कार्य, पौधों की आपूर्ति का कार्य एवं विभिन्न रोड साईड वृक्षारोपण एवं संधारण कार्य हेतु 2.92 करोड़ रूपये एवं जेडीए के समस्त उद्यान जोनों में स्थित पार्कों के विकसित एवं संधारण कार्य तथा नवीन ग्रीनवुड पार्कस् कर संधारण करने हेतु 11.91 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
बैठक में अधिशाषी अभियन्ता क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल एवं एटीसीएस सिस्टम के संधारण हेतु 4.67 करोड़ रूपये एवं जोन-1 में शांति तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा तक पीएचईडी द्वारा किये गये रोड कट की रिपेयर हेतु 3.95 करोड रूपये प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
बैठक में अधिशाषी अभियन्ता क्षेत्र में एस.एम.एस. अस्पताल में बन रहे आईपीडी टॉवर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो वस्कुलर साईंस भवन में विद्युतिकरण कार्य हेतु 27.39 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जेडीए सचिव बाबू लाल गोयल, वन संरक्षक सुदीप कौर, निदेशक अभियांत्रिकी-प्रथम अशोक चौधरी, निदेशक अभियांत्रिकी-द्वितीय मनोज सोनी, निदेशक आयोजना विनय दलेला, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rs 54 crore approved in PwC meeting, development works will gain momentum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rs 54 crore approved, pwc meeting, development works, gain momentum, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved