• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोलकाता में राउंड टेबल का आयोजन

Round table organized in Kolkata - Jaipur News in Hindi

नई दिल्ली । राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव 25 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2019 तक कोलकाता प्रवास पर प्रवासी राजस्थानियों को अपनी माटी से जोड़ने की कवायद में जुटेंगे।

राजस्थान फाउंडेशन द्वारा कोलकाता में राउंड टेबल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रवासी राजस्थानियों के साथ व्यापक संवाद किया जाएगा। धीरज श्रीवास्तव राउंड टेबल कार्यक्रम के साथ-साथ ऑल इंडिया मारवाड़ी सम्मेलन के फाउंडेशन डे कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान सरकार के विजन से अवगत करवा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी कडी में कोलकाता में प्रवासी राजस्थानियों के साथ सहयोग के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि देश-विदेश में बसे लाखों अप्रवासी राजस्थानियों का अपनी माटी के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है । उसे दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान सरकार राजस्थान फाउंडेशन के माध्यम से हर स्तर पर प्रवासियों के साथ मजबूत रिश्ते क़ायम करने के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Round table organized in Kolkata
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commissioner of rajasthan foundation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved