• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रोडवेज बसों की हड़ताल जारी , 900 बसों को जारी किया अस्थाई परमिट

जयपुर। राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश में तीसरे दिन भी रोडवेज बसों का संचालन नहीं हुआ। यात्रियों को रोडवेज की जगह बस, जीप और अन्य वाहनों से जाना पड़ा। उधर, परिवहन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए तीन दिन में करीब 900 बसों का अस्थाई परमिट जारी किया है।
हड़ताल का यह रहा गणित
1 - साथ में लोक परिवहन सेवा की बसों को रोडवेज बसों के मार्ग पर लगाया गया है। ये बसें रोडवेज के बराबर किराया लेंगी। हड़ताल की वजह से रोडवेज को तीन दिन में करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है।

साथ ही कर्मचारियों के वेतन कटौती से रोडवेज को तीन दिन में करीब 7.5 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। इसके साथ ही 6 करोड़ रुपए डीजल की बचत होगी।

2- कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान का वेतन नहीं मिलेगा। सेवानिवृत कर्मचारियों को फायदा होगा। इन्हें दबाव से मिले 50 करोड़ रुपए से बकाया भुगतान होगा। हड़ताल पर रहने से रोडवेज को दो दिन में करीब 5 करोड़ रुपए कर्मचारियों के वेतन और 4 करोड़ डीजल पेटे बचेंगे। रोडवेज में करीब 17 हजार कर्मचारी हैं।

इनके वेतन में हर महीने करीब 70 करोड़ रुपए जाते हैं, जबकि रोडवेज को हर महीने बसों से करीब 150 करोड़ की आय है और खर्चा करीब 200 करोड़ रुपए है। हर महीने 50 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। इसकी भरपाई सरकार 45 करोड़ दे कर रही है।

यह है हड़ताल की वजह


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Roadways bus strike continues, 900 buses issued temporary permit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, roadways, bus strike, temporary permit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved